Recipe

सत्तू का पराठा बनाने की सामग्री

  • 30 ग्राम सत्तू चना।
  • 1 छोटा बारीक़ कटा हुआ।
  • एक चौथाई छोटा चम्मच जीरा।
  • एक चौथाई छोटा चम्मच हींग।
  • एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
  • 1 हरी मिर्चा बारीक़ कटी हुई।
  • धनिया पत्ती – पतली कटी हुईं।
  • आधा छोटा चम्मच नमक।
  • तेल पराठा बनाने के लिए।
  • गुन्दा हुआ आटा।

सत्तू का पराठा बनाने की विधि

सत्तू का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले सत्तू मिलायें। 

श्री नीलकमल सत्तू को एक प्लेट में लें , उसमें बारीक़ कटी प्याज़, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, हींग, खटाई, तेल और स्वाद अनुसार नमक डाल लें। सब कुछ डालने के बाद सत्तू और बाकी सब चीजों को अच्छे से मिला लें। गुंथा हुआ आटा लें और उसकी लोई बना लें, उसमे एक चम्मच मिलाया हुआ सत्तू मसाला भरें। अब उसे तवा पर रख मध्यम आंच पर सेकें। पूरी तरह सेंकने और लाल होने पर उसमे थोड़ा मक्खन लगाएं। आपका स्वादिष्ट सत्तू का पराठा बनकर तैयार हो गया

बेसन के पकोड़े बनाने की सामग्री

  • बेसन_– 01 कप
  • प्याज – 02 नग (बड़े साइज के),
  • हरी मिर्च – 3-4 नग,
  • हरी धनिया – 02 बड़ा चम्मच,
  • लाल मिर्च पाउडर_– 01 छोटा चम्मच,
  • चाट मसाला – 01 छोटा चम्मच,
  • अजवाइन – ½ चम्मच
  • तेल – तलने के लिए,
  • नमक – स्वादानुसार।

बेसन के पकोड़े बनाने की विधि

बेसन के पकोड़े बनाने क लिए सबसे पहले एक बाउल में श्री नीलकमल बेसन ले | उसमे कटी हुई प्याज़, हरी मिर्च, हरी धनिया, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला पाउडर और नमक लेकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पकौड़े का घोल तैयार कर लें।घोल न ज़्यादा पतला करे न ज़्यादा गाढ़ा |
एक कड़ाही म तेल ले कटर उसे गरम करे और धीरे धीरे धीरे उसमे एक बड़े चम्मच के बराबर बेसन का घोल डाले |
अब उसे मध्यान ाच पर तले | रंग आने पर उसे एक पेपर पर रखे जिससे उसका एक्स्ट्रा तेल निकल जाये | इसी तरह से पूरे घोल के पकौड़े तल लें। अब आपकी स्वादिष्ट बेसन की पकौड़ी हैं।

आटा का हलवा बनाने की सामग्री

  • गेहूं का आटा- 1 कप
  • चीनी- ½ कप
  • घी- ⅓ कप
  • काजू- 8 से 10 (1 टेबल स्पून)
  • बादाम- 5 से 6
  • पिस्ते- 8 से 10
  • इलायची- 4 से 5
  • किशमिश- 1 टेबल स्पून

आटा का हलवा बनाने की विधि

आटा का हलवा बनाने के लिए एक कड़ाही में घी डाल कर उसे गरम कर लें। घी पिघलने के बाद उसमे श्री नीलकमल आटा मिलायें और चमच्च से चलाते रहें।

आटा ब्राउन होने तक उसे अच्छे से चलाते रहें। फिर उसमे पानी और चीनी मिलाए और चलाते रहें। कुछ देर में वो पेस्ट जैसा हो जाएगा। अब उसमें काजू किशमिश और बादाम मिलायें और ऊपर से इलाइची पाउडर डाल दें।

आपका स्वादिष्ट आटा का हलवा बनकर तैयार है