श्री नीलकमल दलिया से बना नमकीन दलिया

श्री नीलकमल दलिया से बना नमकीन दलिया

आवश्यक सामग्री –

  1. दलिया - 1 कप
  2. प्याज - 1
  3. गाजर - 1/2 कप
  4. हरी मिर्च - 2
  5. मटर - 1/2 कप
  6. टमाटर - 1
  7. जीरा - 1/2 चम्मच
  8. हींग - 1 पिंच
  9. हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच
  10. धनिया पाउडर - 1 चम्मच
  11. गरम मसाला - 1/2 चम्मच
  12. घी - 1 बड़ा चम्मच
  13. नमक - स्वादानुसार

नमकीन दलिया बनाने की विधि-

  • Step 1 : सबसे पहले एक भारी तले की कड़ाही में एक छोटा चम्मच घी गर्म करके दलिये को मीडियम आंच पर हल्का ब्राउन होने तक भून लें।
  • Step 2 :अब कुकर में बाकी का बचा घी डालकर गर्म कर ले गर्म गहि में हींग ओर जीरा डालकर हल्का सा चटखने तक भून लें।
  • Step 3 :इसके बाद बारीक कटा प्याज डालकर हल्का ब्राउन होने पर इसमें बारीक कटे टमाटर डालकर मिक्स कर दे।
  • Step 4 :इसके बाद बारीक कटी गाजर , मटर ओर नमक मिक्स करके एक से दो मिनट भुनने के बाद इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला मिक्स कर और 4 से 5 मिनट पकने दे।
  • Step 5 :इसके बाद दलिया और दलिये का तीन गुना पानी (3 कप) डालकर कुकर का ढक्कन बन्द कर दे।
  • Step 6 :अब प्रेशर कुकर में 3 सीटी आने के बाद गैस बंद कर दे और कुकर को ठंडा होने के लिए छोड़ दे।
  • Step 7 :ठंडा होने पर कुकर का ढक्कन खोले ओर इसके ऊपर बारीक कटी हरी धनिया की पत्तियां डालकर दही के साथ सर्व करें।