सूजी का हलवा बनाने की विधि

सूजी का हलवा बनाने की विधि

आवश्यक सामग्री –

  1. 1/2 कप सूजी (रवा)
  2. 1/3 कप घी
  3. 1¼ कप पानी
  4. 1/2 कप शक्कर (चीनी)
  5. 5 बादाम, कटे हुए
  6. 5 काजू, कटे हुए
  7. 1/4 चम्मच इलायची का पाउडर

हलवा बनाने की विधि -

Step 1 : एक पतीले में 1¼ कप पानी मध्यम आंच पर उबाल लें, इसमें 3-4 मिनट का समय लगेगा। गैस बंद करे और पानी को एक तरफ रख दें।
Step 2 : एक भारी तले वाली कढ़ाई में घी और सूजी डाले और मध्यम आंच पर गर्म करने रखें ।
Step 3 : गर्म होने के बाद घी पिघलने लगेगा। सूजी और घी को कलछी या चमचा से अच्छे से मिलाएं।
Step 4 : मिश्रण को मध्यम आंच पर सुनहरा भूरे रंग का होने तक चमचा से भूने। इसमें 8-10 मिनट का समय लगेगा।
Step 5: आंच को कम करे और धीरे धीरे उबला हुआ पानी डाले और लगातार चमचे से हिलाते रहे (थोड़ा थोड़ा और धीरे धीरे ही पानी डाले क्योंकि मिश्रण के छींटे उड़ेंगे)।
Step 6: चमचे से अच्छे से चलाये ताकि एक भी गांठ ना रहे
Step 7 : आंच को मध्यम करे और सारा पानी सोख जाए तब तक चमचे से चलाते रहें। चीनी और इलायची पाउडर डालें।
Step 8 : चीनी पिघल जाए और मिश्रण गाढ़ा हो जाए तब तक पकाएं। कुछ काजू और बादाम सजाने के लिए रखे और बाकी के इसमें डाल दे।
Step 9 : अच्छे से मिला ले और गैस बंद कर दे। सूजी का हलवा परोसने के लिए तैयार है।

सूजी के फायदे -

  • वजन घटाने के लिए
  • उर्जा के लिए
  • डायबिटीज की समस्या में
  • विभिन्न शारीरिक क्रिया के लिए
  • आयरन की कमी पूरा करने में
  • इम्युनिटी क्षमता बढ़ाने में
  • कोलेस्ट्रॉल संतुलन के लिए
  • कएनीमिया से बचने के लिए