गर्मियों का सम्पूर्ण संतुलित आहार है गुणकारी सत्तू

गर्मियों का सम्पूर्ण संतुलित आहार है गुणकारी सत्तू

चने को भूनकर, छिलके उतार कर और फिर पीसकर तैयार किया गया संसाधित रूप ही सत्तू है। प्रचुर फाइबर और प्रोटीन के गुणों से भरपूर सत्तू की तासीर ठंडी होती है। सत्तू एक ऐसा आहार है जिसका सेवन कर आप पूरा दिन फुल और तरोताजगी महसूस कर सकते हैं क्योंकि सत्तू में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। ये प्लांट बेस्ड प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत हैं। ये ग्लूटेन फ्री है जिसमें कैलशियम, मैंगनीज, आयरन, मैग्नीशियम भरपूर होता है जो मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ- साथ हमारे उतकों को रिपेयर करने में भी मदद करता है।100 ग्राम सत्तू में 413 एनर्जी कैलोरी, 3 ग्राम पानी, 64 ग्राम कार्बोहाइडेट, 18 ग्राम फाइबर, 25 ग्राम प्रोटीन और मात्र 5 ग्राम फैट होता है।वैसे तो आम बिहारियों के लिए सत्तू सालों भर प्रयुक्त होने वाला सम्पूर्ण आहार है। लेकिन फिर भी गर्मियों के दौरान  हर घर में इसकी खपत बनी रहती है। क्योंकि यह पेट भरने के साथ-साथ हमें लू से बचाता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखता है।

सत्तू डायबिटीज रोगियों के लिए भी लाभकारी होता है। यह न केवल वजन घटाता है, बल्कि पाचन क्रिया को भी बेहतर करता है। सत्तू पीने से शरीर को पर्याप्त पोषण की प्राप्ति होती है, इसलिए सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए सत्तू का सेवन फायदेमंद साबित होता है।तो चलिए इन तपती गर्मियों में खुद को हाइड्रेटेड और शीतल रखें सत्तू के विभिन्न जायके के साथ।

 

 सत्तू के भांति भांति स्वाद और प्रकार से बने शीतल पेय तैयार करने की आसान इंस्टेंट विधि :-

1. श्री नीलकमल मसाला सत्तू
 श्री नीलकमल मसाला सत्तू का सेवन करना बहुत ही आसान है क्योंकि इस रेडीमेड सत्तू में पहले से ही मिली हुई है जीरे की पौष्टिकता। इसके लिए आप एक गिलास पानी में 6 - 7 टेबलस्पून श्री नीलकमल मसाला सत्तू मिलाएं, टेस्टी मसाला सत्तू तैयार है।

2. चटपटी जायकेदार सत्तू
एक बर्तन में श्री नीलकमल मसाला सत्तू लें, उसमें बारीक़ कटी हुई प्याज़, बारीक़ कटी हरी मिर्च, बारीक़ कटी धनिया पत्ती, थोड़ा सा नींबू रस और सवादानुसार नमक डालकर आवश्यकता अनुसार पानी डालें और अच्छे से मिला लें। अपने परिवार, मित्रों, रिश्तेदारों के साथ चटपटी लजीज सत्तू का सेवन करें।

3. फ्रेश मिंट सत्तू
यह तो बिलकुल ही आसान और पाचन के लिए रामबाण सत्तू साबित होंगी। इसके लिए आपको चाहिए मसाला सत्तू, स्वादानुसार नमक और क्रश्ड की हुई पुदीना की ताजी हरी पत्तियां। सबको एकसाथ अवश्यकनुसार पानी में मिलाएं और घर से बाहर निकलते वक़्त आजमाएं।

4. आम पन्ना वाला सत्तू
कच्चे आम को उबालकर छिलके उतार लें, फिर उसके पल्प को मैश या मिक्सर ग्राइंडर में क्रश करके एक बर्तन में निकल लें। अब उसमें श्री नीलकमल सत्तू, या मसाला सत्तू डालें, स्वादानुसार नमक और आवश्यकता अनुसार ठंडा पानी डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इस खट्टे चटपटे आम पन्ना वाले सत्तू का लुत्फ़ उठाएं, यह आपको लू से भी बचाएगा।

 

5. शक़्कर वाली शरबत सत्तू
मीठी शरबत सत्तू तैयार करने के लिए 100% शुद्ध चने से बने श्री नीलकमल के सादे सत्तू का प्रयोग करें। इसके लिए एक बर्तन में सत्तू लें, फिर इसमें आवश्यकता अनुसार ठंडा पानी और फिर स्वाद अनुसार शक़्कर या चीनी अच्छे से मिलाएं। सामग्री को अच्छे से घोलकर शरबत बनाएंगे। शक़्कर वाली शरबत सत्तू तैयार है इसका सेवन करें, खुद को गर्मियों से बचाएं, शरीर को एनर्जी प्रदान करें।