
वेज दलिया बनाने की विधि
09/01/2018
स्टेप्स
- कड़ाही में एक छोटा चम्मच घी गर्म करें और इसमें दलिया डालकर मध्यम आंच पर सुनहला होने तक भून लें।
- अब कुकर में एक बड़ा चम्मच घी गर्म कर इसमें जीरा-हींग का तड़का लगाएं, फिर प्याज और अदरक डालें।
- प्याज हल्का सुनहला हो जाने पर हरी मिर्च और टमाटर डालकर पकाएं, फिर मटर, गाजर, चाट मसाला, नमक डालकर मध्यम आंच पर 3-4 मिनट तक पकाएं।
- दलिया और पानी डालकर कुकर का ढक्कन लगा दें। कुकर में 2 सीटी आने पर आंच धीमी कर दें और फिर जब 1 सीटी आ जाए तो कुकर उतार लें।
- प्रेशर खत्म होने के बाद कुकर का ढक्कन खोलकर एक प्लेट में दलिया निकालें और धनिया पत्तों से गार्निश करके गर्मागर्म टेस्टी वेज दलिया सर्व करें।
बनाने की अवधि - 20 - 30 मिनट
आवश्यक सामग्री :-
- दलिया - 2 कप
- बारीक कटे प्याज - 1
- बारीक कटी अदरक - 1-2
- बारीक कटी हरी मिर्च - 2
- बारीक कटा टमाटर - 1
- बारीक कटी गाजर - 1/2 कप
- हरे मटर दाने - 1/2 कप
- जीरा - 1 छोटा चम्मच
- हींग - एक चुटकी
- चाट मसाला - एक छोटा चम्मच
- घी - 2 बड़े चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- पानी - 6 कप