
श्री नीलकमल सूजी से उत्तपम
25/07/2024 | shree Neelkamal
उत्तपम एक लोकप्रिय दक्षिण भारतीय नाश्ता है। आमतौर पर इसे चावल और दाल से बनाया जाता है लेकिन आज हम श्री नीलकमल सूजी से उत्तपम बनाने की सरल और स्वादिष्ट रेसिपी सीखेंगे।
आवश्यक सामग्री:
- श्री नीलकमल सूजी - 1 कप
- दही - 1/2 कप
- पानी - 1/2 कप (आवश्यकतानुसार)
- बारीक कटा हुआ प्याज - 1 मध्यम आकार का
- बारीक कटा हुआ टमाटर - 1 मध्यम आकार का
- बारीक कटी हुई शिमला मिर्च - 1/2 कप
- बारीक कटा हुआ गाजर - 1/2 कप
- बारीक कटा हरा धनिया - 2 टेबलस्पून
- बारीक कटी हरी मिर्च - 2
- नमक - स्वादानुसार
- अदरक का पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
- तेल - पकाने के लिए
विधि:
श्री नीलकमल सूजी का घोल तैयार करें:
एक बड़े बाउल में सूजी और दही को मिलाएं
अब इसमें धीरे-धीरे पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं ताकि कोई गांठ न रहे।
इस घोल को 15-20 मिनट के लिए ढक कर रख दें ताकि श्री नीलकमल सूजी का घोल फूल जाए।
घोल में मसाले मिलाएं:
अब श्री नीलकमल सूजी के घोल में नमक, अदरक का पेस्ट और कटी हुई हरी मिर्च मिलाएं।
उत्तपम बनाना:
एक तवा या नॉन-स्टिक पैन को मध्यम आंच पर गरम करें और थोड़ा सा तेल डालें। अब तैयार सूजी का घोल एक चम्मच की मदद से तवे पर डालें और गोल आकार में फैलाएं। ऊपर से कटे हुए प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर और हरा धनिया छिड़कें और हल्के से दबाएं ताकि सब्जियां उत्तपम से चिपक जाएं। थोड़े से तेल
का उपयोग करके उत्तपम के किनारों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकाएं। अब उत्तपम को पलटें और दूसरी तरफ भी सुनहरा होने तक पकाएं।परोसें:
गरमा गर्म श्री नीलकमल सूजी से बने उत्तपम को नारियल की चटनी, सांबर या अपनी पसंद की चटनी के साथ परोसें।