
श्री नीलकमल सत्तू से कैसे बनाएं पराठे ?
14/05/2024 | shreeneelkamal
सत्तू परांठा एक प्रसिद्ध उत्तर भारतीय व्यंजन है जो लोगों को बेहद पसंद है। यह व्यंजन अधिकतर समय ब्रेकफास्ट या दोपहर के भोजन के रूप में बनाया जाता है, लेकिन इसे रात के भोजन के लिए भी पसंद किया जाता है। इसे बनाने के लिए कुछ सरल सामग्री की आवश्यकता होती है, जो आपके घर पर ही उपलब्ध होती है।
सत्तू पराठे की सामग्री :-
आटा के लिए :-
- 3 कप गेहूं का आटा
- 1 कप गुनगुना पानी
- नमक स्वाद अनुसार
भराव के लिए :-
- 2 कप सत्तू
- 2प्याज, बारीक कटा हुआ
- 3 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- 6 लहसुन की कलियाँ, बारीक कटी हुई
- 1 इंच अदरक, बारीक कटा हुआ
- 2 छोटे चम्मच काला जीरा
- 3 बड़े चम्मच धनिया पत्ती, कटी हुई
- 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
- 2 बड़े चम्मच आम का अचार
- घी या तेल पराठे सेकने के लिए
सत्तू पराठे बनाने की विधि :-
सभी भराव की सामग्रियों को एक साथ मिलाएं। अगर मिश्रण बहुत सूखा लगे, तो थोड़ा गुनगुना पानी मिलाएं और अच्छे से मिलाएं।
एक कटोरे में गेहूं का आटा और पानी मिलाकर अच्छी तरह आटा गूंद लें।
आटा को 10 बड़े गोले में बाँटें और प्रत्येक गोले को थोड़ा बेलें, ऊपर से थोड़ा घी/तेल लगाएं और बीच में 2 बड़े चमच भराव डालें, सारे किनारे बंद करके पराठा बेल लें।
तवा गरम करें और प्रत्येक पराठे के दोनों ओर से सुनहरा होने तक पकाएं, तवे पर तेल/घी कुछ बूँदे डालें।
गरम सत्तू पराठे को दही और अचार के साथ परोसें। बैंगन का भर्ता के साथ मिलकर यह पराठा एक पूर्ण भोजन बन जाता है।
इस स्वादिष्ट सत्तू पराठे का आनंद अपने परिवार के साथ लीजिए और सेहतमंद और स्वादिष्ट भोजन का लाभ उठाइए।