
श्री नीलकमल सत्तू से बना सत्तू का चीला |
13/02/2023 | shree Neelkamal
आवश्यक सामग्री –
- सत्तू- एक कप
- प्यगेंहू का आटा- एक कप
- सूजी- एक बड़ा चम्मच
- बेसन- एक बड़ा चम्मच
- दही- जरूरत के अनुसार
- पानी
- हरी मिर्च
- अजवाइन
- जीरा
- तेल
- नमक- स्वादानुसार
सत्तू का चीला बनाने की विधि-
- Step 1 :चीला बनाने के लिए सबसे पहले घोल तैयार करें।
- Step 2 :इसके लिए आटा, बेसन, सूजी और सत्तू को पानी की मदद से मिक्स कर दें।
- Step 3 :अब इसमें हरी मिर्च, अजवाइन, जीरा और स्वादानुसार नमक मिक्स करें। अब इस घोल को 10 मिनट तक छोड़ दें।
- Step 4 :गैस पर नॉन स्टिक पैन रखें और हल्का गर्म होने दें। जब यह गर्म हो जाए तो हल्का तेल डालकर एक चम्मच घोल रख दें और उसे रोटी की तरह गोल बना दें।
- Step 5 :दो से तीन मिनट बाद चीला पलट दें और दूसरी साइड सेंकें। दोनों साइड गोल्डन हो जाएँ तो सत्तू का चीला बनकर तैयार है।
- Step 6 :सत्तू का चीला चटनी या फिर सॉस के साथ सर्व कर सकती हैं ।