
बेसन की बर्फी बनाने की आसान विधि
22/12/2022 | shree Neelkamal
बेसन की बर्फी बनाने की आसान विधि
आवश्यक सामग्री –
- बेसन - 2 कप ( 250 ग्राम)
- चीनी - 1 कप ऊपर तक भरा हुआ ( 250 ग्राम)
- देशी घी - 1 कप ( 200 ग्राम)
- काजू - 2 बड़ा चम्मच
- पिस्ता- 1 बड़ा चम्मच
- छोटी इलाइची – 4
बर्फी बनाने की विधि-
गैस पे पैन रख दें और उसमे चीनी डालकर थोड़ा सा पानी डाल दें, और उसे 5 मिनट तक धीमे आंच पर पकाएं| जब चाशनी अच्छी तरह से पक जाए तब उसे गैस से उतार दें| अब गैस पे दूसरी कढ़ाई रखें और उसमे घी को डालकर गरम करें| फिर उसमे बेसन को डाल दें और उसे धीमी आंच पे 5-7 मिनट तक अच्छे से भुनें| अब उसमें इलाइची पाउडर को डाल दें | फिर उसमे चासनी को डालते जाये और उसे अच्छे से मिला लें | जब चासनी बेसन के साथ अच्छे से मिल जाये तो गैस को बंद कर दें और चासनी युक्त बेसन को बटर पेपर पे डाल दें और उसे चारो तरफ से चिकना कर दें |फिर उसके ऊपर पिस्ता डालकर उसे हल्का हल्का दबा दें, और उसे कुछ देर ठंढा होने के लिए छोड़ दें | जब बर्फी हल्का गर्म रहे तो उसे पीस में काट लें। हो गई हमारी बेसन की बर्फी