
शुद्ध चने के बेसन से बनाएं खांडवी
17/06/2022
नीलकमल के शुद्ध चने के बेसन से बनाएं खांडवी
खांडवी बनाने के लिए आवश्यक
घोल के लिए सामग्री :
1/2 कप चने का ताजा बेसन
1 कप खट्टी छाछ
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
स्वादानुसार नमक
तड़के के लिए :
1 टीस्पून तिल
1/2 टीस्पून सरसों
1/2 टीस्पून जीरा
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
10-15 करी पत्ते
2 टेबलस्पून कद्दूकस किया हुआ नारियल
4 टेबलस्पून हरा धनिया (बारीक कटा)
2 टेबलस्पून + 2
टीस्पून तेल
खांडवी बनाने की आसान विधि :-
1. एक बड़े कटोरे में बेसन, छाछ, हल्दी
पाउडर और नमक लेकर अच्छी तरह से मिलाकर घोल बना लें।
2. 3 - 4 थालियों को
उलटा कर उसकी पीछे की सतह पर तेल लगाकर चिकना कर लें।
3. एक कढाई में घोल डालें और कम आंच पर
पकाएं। घोल में गांठ ना बने इसके लिए इसे लगातार चलाते रहें और तब तक पकाएं जब तक
कि मिश्रण गाढ़ा ना हो जाए। इसमें लगभग 8 -10
मिनट तक का समय लग सकता है।
4. अब पके हुए मिश्रण को चिकनी की हुई
थाली पर एक समान रूप से एक पतले लेयर (परत) के रूप में फैला दें। इसी प्रक्रिया को
अपनाते हुए बाकी के 3 थालियों की
चिकनी की हुई पिछली परत पर घोल की लेयर फैला दें।
5. इसे 3-4
मिनट के लिए ठंडा होने दें। और फिर इसे चाकू की मदद से 2
इंच चौड़ी सीधी पट्टियों के रूप में काट लें।
6. ध्यान से हर एक पट्टी से रोल (स्विस
रोल की तरह) बना लें और उन्हें एक थाली में रख दें।
7. एक छोटी कड़ाही में तड़के के लिये 2 टेबलस्पून तेल गर्म करें। उसमे सरसों डालें और
जब सरसों तड़कने लगे तब जीरा, करी पत्ता और
हरी मिर्च डालकर 30 - 40 सेकंड के लिए
पकने दें। फिर इसमें तिल डालें और जब तिल फूटने लगे तब गैस को बंद कर दें।
8. अब तैयार तड़का खांडवी के रोल के ऊपर
डालें। उसके ऊपर कसा हुआ नारियल और कटा हुआ हरा धनिया छिड़कें।
9. इसे हरी धनिया की चटनी या लहसुन की
चटनी के साथ परोसें और इसके स्वाद का आनंद उठाएं।